रांची, मार्च 22 -- रातू,प्रतिनिधि। चैती छठ पर्व रविवार को नहाय-खाय के साथ से शुरु हो गया। चार दिनी इस पर्व के पहले दिन रविवार को छठव्रतियों ने स्नान-ध्यान कर अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी ग्रहण किया। सोमवार को खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर खीर-रोटी ग्रहण करेंगे। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य तथा बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.