भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। चार दिवसीय चैती छठ महापर्व रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। व्रतियों ने अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू से शुद्ध और सात्विक भोजन तैयार कर अर्गासन देने के बाद प्रसाद ग्रहण किया।सोमवार को खरना का आयोजन होगा। व्रती दिनभर उपवास करने के बाद शाम को ईख के रस, गुड़ से रसिया तैयार करेंगी। इसके साथ पूड़ी, गुड़, खीर, केला व अन्य फल का भोग लगाया जाएगा। खरना का प्रसाद ग्रहण करने साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जायेगा। मंगलवार को भगवान अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले भगवान सूर्यदेव की पूजा-आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हैं। व्रती सूर्य देव और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.