नहाय-खाय के साथ चार दिनी चैती छठ महापर्व का अनुष्ठान आरंभ
पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे पलामू जिले में नहाय-खाय के साथ चार दिनी चैती छठ अनुष्ठान रविवार से शुरू हो गया। उपासकों ने रविवार को कोयल नदी, तालाबों आदि में स्नान-ध्यान कर व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद घरों में पारंपरिक कहू-भात का प्रसाद बनाकर भगवान को अर्पित किया गया और फिर स्वयं उसे ग्रहण करते हुए परिजनों के बीच वितरित भी किया गया। जिन घरों में छठ महापर्व का अनुष्ठान हो रहा है उनके घरों में पारंपरिक छठ गीत गाए व एम्पीफायर से बजाए जा रहे हैं। इससे माहौल छठमय होने लगा है। चैती छठ को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह काफी उत्साह है। बाजारों में भी संबंधित खरीदारी के लिए भीड़ नजर आने लगी है। खासकर सूप-दौरी और फल दुकानों पर ग्राहक बढ़ने लगे हैं। फुटपाथ दुकानों पर भी खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानदारों के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.