हाजीपुर, मार्च 22 -- सहदेई बुजुर्ग। संवााद सूत्र लोक आस्था का महापर्व चैती छठ आज रविवार को नहाया खाय के साथ शुरु हो जाएगा। चैती छठ महापर्व को लेकर घरों और बाजारों में उगह हे सूरजदेव अरघ के बेर....दर्शन देहू न अपार हे दीनानाथ.... मारबो रे सुगवा धनुष से...कांच ही बांस के बहंगिया, रुनकी झुनकी बेटी मांगिला, पड़तअ पंडितवा दमाद हे दिनानाथ जैसे गीत बज रहे हैं और पूरा इलाका भक्ति में डूबा हुआ है। उधर चैती छठ पर गंगा नदी में नहाने के लिए आने वाली व्रतियों के लिए सहदेई प्रखंड क्षेय के मुरौवतपुर काली घाट, गनियारी गाट, सुल्तानपुर घाटों की साफ-सफाई की गई है। ताकि व्रतियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। गंगा नदी में नहाने के बाद व्रती खरना के प्रसाद बनाने के लिए पहले गेहूं को ओखल में कूटकर सुखाएंगी। दोपहर में अरवा चावल, चना का दाल, कद्दू की सब्...