भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चार दिवसीय चैती छठ महापर्व रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जायेगा। व्रती पहले दिन शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगी। वहीं सोमवार को खरना पूजा का आयोजन होगा, जिसमें व्रती दिनभर उपवास के बाद शाम को गुड़ से बना प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा और बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चैती छठ का समापन हो जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.