कुशीनगर, अप्रैल 2 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर खड्डा क्षेत्र के ग्राम भै़ंसहा में नारायणी तट पर लगने वाले प्राचीन स्नान मेला जा रहे श्रृद्धालुओं से भरी टैक्टर ट्राली खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल रेगुलेटर के आगे मोड़ पर गड्ढे में पलट गई। जिसमें महिला, बच्चे सहित 24 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से गाड़ी के नीचे दबे घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया। जहां 15 घायलों की स्थिति गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर पाकर सीएचसी पहुंचे विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कोटवा पीएचसी के डाक्टरों को खड्डा सीएचसी बुलाकर बचे घायलों का इलाज करवाने में जुटे हैं।खड्डा क्षेत्र के ग्राम भैंसहा स्थित नारायणी नदी किनारे प्राचीन स्ना...