श्रावस्ती, अप्रैल 26 -- श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती जिले में दोपहर में नहाने गया एक किशोर राप्ती नदी में डूबकर लापता हो गया। गांव के लोगों ने काफी खोज बीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। किशोर को तलाश जारी है। सोनवा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास बह रही राप्ती नदी बह रही। गांव निवासी कौशल कुमार (15) पुत्र दिलीप कुमार दोपहर में घर से नहाने के लिए गया था। मौके पर पहुंच कर वह नहाने के लिए राप्ती में उतर गया। नहाते समय गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और वह गहरे पानी में चला गया तथा डूबने लगा। खुद को डूबता देख वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। इस पर आस पास मौजूद गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कौशल राप्ती में डूबकर लापता हो गया। लोगों की ओर से परिजनों को जानकारी दी गई।परिजनों के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचे और गांव के ही कुछ तैराक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.