आरा, मार्च 5 -- -पीरो थाना क्षेत्र के बचरी गांव में बुधवार की दोपहर हादसा पीरो, संवाद सूत्र। जिले के पीरो थाना क्षेत्र के बचरी गांव में बुधवार की दोपहर पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक बचरी गांव निवासी रविंद्र उपाध्याय का 32 वर्षीय पुत्र गौतम उपाध्याय था। हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर होली खेलने के बाद गौतम गांव के कुछ लड़कों के साथ गांव स्थित पोखरे में नहाने गया था। वहां नहाने के दौरान वह पोखरा में डूब गया। कुछ देर बाद साथ रहे लड़कों ने उसे नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन की ओर से उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गौतम अपने अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी 2023 में बड़हरा थाना क...