नहाने गया युवक शारदा नदी में डूबा, मचा कोहराम
पीलीभीत, मई 20 -- पूरनपुर। रिश्तेदारों के साथ नहाने गया युवक शारदा नदी में डूब गया। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। धनाराघाट के मुंशी और अन्य लोगों ने नदी से युवक के शव को बाहर निकाला। थाना हजारा क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के रहने वाले तपन सिकदार के घर रिश्तेदार आए थे। मंगलवार को तपन का अठारह वर्षीय बेटा अभिषेक सिकदार अपने रिश्तेदारों के साथ शारदा नदी के धनाराघाट पर नहाने गया था। अभिषेक रिश्तेदरों की बाइक से उतरकर पांटून पुल से शारदा नदी में नहाने के लिए कूद गया। उसके बाहर न आने पर रिश्तेदरों ने शोर मचाया। इस पर धनाराघाट के मुंशी बब्लू मांझी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- नाना-नानी के साथ गंगा स्नान करने आया किशोर डूबा, मौत उन्होंने युवक को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद अभिषेक का शव नदी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.