नहाने गए 12 साल के गणेश की तालाब में डूबने से मौत
गिरडीह, जून 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अलपीटो गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। स्थानीय तालाब में नहाने गए 12 वर्षीय बालक गणेश रविदास की डूबने से मौत हो गई। गणेश अलपीटो पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भीखन रविदास का भतीजा था। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। स्थानीय निवासी मौजी रविदास ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गणेश गांव के ही तालाब में नहाने गया था। तालाब काफी गहरा है। नहाते-नहाते वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं की नजर तालाब में डूब रहे गणेश पर गयी तब उन सबने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.