नहाने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत
बाराबंकी, मई 19 -- जैदपुर। थाना व कस्बा जैदपुर में मंगलवार को तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूब गया। इस घटना से कस्बा में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। युवक दो दिन पहले ही हैदराबाद से अपने घर लौटा था। कस्बा जैदपुर के मोहल्ला वसी नगर निवासी शोएब (27) मंगलवार को अपने तीन-चार दोस्तों के साथ काशीराम कालोनी के पास स्थित तालाब ने नहाने गया था। सभी दोस्त तालाब में नहा रहे थे। अचानक शोएब का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे डूबते हुए देख कर मौजूद सभी दोस्त शोएब को बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन शोएब पानी मे पूरी तरह डूब गया था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते तालाब पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को ताला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.