बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- सूरतगंज। क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा उस समय सामने आया जब सुमली नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी कमलेश यादव का 12 वर्षीय बेटा लेखराज उर्फ मंजीत बुधवार सुबह नहाने के लिए सुमली नदी गया और वापस नहीं लौटा। रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में चला गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब मंजीत घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। परिवारजन व ग्रामीण उसकी तलाश में सुमली नदी के किनारे पहुंचे और खोजबीन शुरू की। करीब दोपहर एक बजे खोज के दौरान नदी में उतरते हुए बाबा राम लखन क...