नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत
जौनपुर, अप्रैल 2 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबजार थाना क्षेत्र के किशुनीपुर गांव निवासी चंदन यादव के यहा ननिहाल में बचपन से रह रहे 14 वर्षीय प्रियांशु यादव बुधवार की सुबह नहाते समय नदी में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार, अपने चार पांच साथियों के साथ घर से तीन किलोमीटर दूर सई नदी के कोइलियाबीर घाट पर नहाने गया था। सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे कि प्रियांशु डूबने लगा। यह देख बाकी साथी नदी से निकलकर चिल्लाते हुए भागे। बगल के खेतों में लोग काम कर रहे लोग नदी की तरफ दौड़े। उसे किसी तरह से नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक स्थिति बिगड़ चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। प्रियांशु के पिता का घर तो प्रतापगढ़ जनपद में है लेकिन माता पिता यहीं बरईपार में कास्मेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.