प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार के बच्चों और सहेलियों के साथ युवती सई नदी में नहाने गई थी। नहाते समय तीन युवतियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह देख बाहर खड़े एक युवक ने पानी में कूदकर दो युवतियों को बाहर निकाल लिया। लेकिन एक युवती डूब गई। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और उसे बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर निवासी सतीश कोरी की 19 वर्षीय बेटी गरिमा कोरी शनिवार सुबह नौ बजे करीब गांव की सहेलियों और बच्चों के साथ गांव पास स्थित सई नदी में नहाने गई थी। यह भी पढ़ें- पानी भरने गईं तीन मासूम कुएं में डूबीं, एक-दूसरे को बचाने में तीनों की मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल नहाते समय...