नहाने को लेकर बालक के साथ मारपीट का आरोप
बिजनौर, मई 18 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद के ग्राम नंगला उब्बन में एक बालक की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी गई। उक्त मामले में बालक के पक्ष में लोग जमा हो गये और हंगामा किया। एक वीडियों भी वायरल हुई है। ग्राम नंगला उब्बन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी और एक ट्यूबवैल में नहाने गये बालक के साथ खेत स्वामी पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसकी एक वीडियो भी वारल हो रही है जिसमें बालक के साथ नहाने को लेकर मारपीट करने की बात कही है। जबकि खेत स्वामी का कहना है कि ट्यूब वैल के चारो ओर तार बाड़ कराई गई है और अन्दर जाने के लिये छोटा सा रास्ता है। जब बालक को वहां से जाने को कहा तो भागते समय तार से वह चोटिल हो गया था उसके साथ मारपीट नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.