नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तिमारपुर इलाके में मंगलवार सुबह यमुना में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, गोपालपुर गांव के छह बच्चे सूर घाट पर नहाने गए थे। सभी की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है। नहाते समय दक्ष और प्रताप गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दक्ष को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रताप की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दक्ष...