मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव में सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान नवलेश कुमार (7) डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसका शव नदी से बरामद हुआ। वह गांव निवासी नरेश सहनी का पुत्र था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।उसकी मां बबीता देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ बच्चों के साथ नवलेश नदी में नहाने चला गया था। इस दौरान वह गहरे पानी चला गया और डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गई। माता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- पहाड़ी नाला में डूबने से डुमरकोन के बच्चे की मौत थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सीओ तरुण कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.