अररिया, मई 23 -- रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज नगर पंचायत अंतर्गत फ़रियानी नदी के कोरिया घाट के समीप शनिवार की शाम करीब चार बजे नहाने के दौरान नदी में डूबने से 15 वर्षीया किशोरी की मौत हो गयी। मृतका किरण कुमारी रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी अनिल पंजियार की बेटी थी। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा था। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम किरण कुमारी पड़ोस की अन्य बच्चियों के साथ फरियानी नदी में नहाने गयी थी। कोरिया घाट के पास नहाने दौरान पांव फिसलने से वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह भी पढ़ें- नहाने के दौरान फरियानी नदी में डूबने से 15 वर्षीया किशोरी की मौत आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को न...