नहाने के दौरान तालाब में डूबने से किशोरी की मौत
चाईबासा, अप्रैल 3 -- चाईबासा। तालाब में डूबने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत बारीपी शारदा गांव निवासी लक्ष्मी गोप की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को मृतिका गांव के तालाब में गई थी। नहाने के दौरान गरमा पानी में चली गई और डूबने के बाद नहीं निकल पाई।पास में खेल रहे बच्चों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण घटना स्थल पर आए और तालाब से किशोरी को निकाला गया।देर शाम को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सदर अस्पताल पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को शाम में मजदूरी कर घर आई और नहाने के लिए गांव के तालाब चली गई। नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.