नहाने के दौरान गंगा में डूबी किशोरी, शव की तलाश
आरा, मई 4 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप गंगा नदी में सोमवार को नहाने के दौरान एक किशोरी डूब गयी। देर शाम तक शव बरामद नहीं किया जा सका था। किशोरी सलेमपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव की 16 वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी सहेलियों के साथ गंगा में नहाने गयी थी। उसी दौरान वह गंगा के गहरे पानी में डूब गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गयी। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची और गंगा में सर्च अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.