देवघर, अप्रैल 25 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के गोपलाराडीह गांव में नहाने के क्रम में जोरिया में बने डोभा में डूबने से 32 वर्षीय आदिवासी युवक कामदेव सोरेन की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी प्रमिला बास्की के साथ आशा संस्था द्वारा जोरिया में बने डोभा में नहाने गया था। नहाने के क्रम में डोभा की गहराई में डूब गया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने हो हल्ला कर ग्रामीणों को बुलाया। घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने मिलकर कामदेव को पानी से बाहर निकालकर सारठ सीएचसी पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र ने युवक को देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे उठाकर घर ले आया। वहीं शनिवार सुबह को मामले की जानकारी मिलने पर सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सदलबल मौके पर पहुंच क...