अंबेडकर नगर, मई 17 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कटका थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव के समीप शारदा सहायक नहर में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नहर से शव बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर दिघौटा निवासी बिहारी लाल 13 वर्ष पुत्र बरखुराम शनिवार शाम करीब चार बजे गांव के कुछ लड़कों के साथ माधवपुर जाने वाली छोटी नहर के पास शारदा सहायक नहर में नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में वह डूब गया। बताया जा रहा है कि साथ नहा रहे लड़के उसे डूबता देख वहां से भाग निकले और किसी को सूचना नहीं दी। यह भी पढ़ें- नहाते समय डूबने से किशोर की मौतमृतक की ...