जौनपुर, मार्च 6 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर के सीएचसी चोरसंड की एक नर्स ने अपने स्टाफ की एक नर्स के पति पर नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता नर्स ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को को दी। परिजन शुक्रवार को सीएचसी पहुंच कर हंगामा कर दिए। अधीक्षक के समझाने पर शांत हुए। आरोप है कि 27 फरवरी को अस्पताल में कार्यरत एक नर्स ड्यूटी के बाद नहा रही थी। तभी अस्पताल में तैनात एक अन्य नर्स का पति उसका वीडियो बनाने लगा। नर्स ने देख कर शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पीड़ित नर्स के परिजन अस्पताल पर पहुंचे और जम कर हंगामा किया। इस संबंध में एसओ प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...