बिजनौर, अप्रैल 17 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने नहाते वक्त उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता का कहना है कि आरोपी गंज क्षेत्र का रहने वाला है और उसका उनके घर आना-जाना था। आरोप है एक दिन जब वह घर में नहा रही थी तभी आरोपी चुपके से घर में घुस आया और उसका वीडियो बना लिया। महिला का कहना है 22 मार्च को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बिजनौर बुलाया। आरोप है मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से पीड़िता ने उस समय किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। पीड़िता का आरोप है 7 अप्रैल को आरोप...