देवरिया, अप्रैल 18 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी कस्बा के रानी पोखरा में शनिवार को स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। साथ में नहा रहे उसके साथियों की सूझबूझ से समय रहते उसे बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमपार निवासी जितेंद्र का नौ वर्षीय पुत्र आर्यन उर्फ सत्यम कस्बे के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। उसकी माता पूजा देवी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे तक आर्यन घर पर था। इसके बाद वह अपने दो साथियों के साथ घर से निकल गया और कस्बा स्थित रानी पोखरा पहुंच गया।बताया यह भी पढ़ें- राप्ती में नहाने गए चार दोस्तों में तीन डूबे, तलाश जाता है कि उस समय हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली जा रही कलश यात्रा को देखने के लिए भीड़ जुटी थी। इसी दौर...