कानपुर, मई 15 -- सरवनखेड़ा,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के पचगवां गांव के पास निकले घाटमपुर रजबहे में नहाने गए एक राज मिस्त्री नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। साथ में नहा रहे अन्य लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। रनियां किशरवल गांव निवासी पैंतीस साल के विपिन कश्यप पुत्र रामकिशोर राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को वो पचगवां निवासी प्रभु पाल के यहां मकान बनाने का काम करने गया था। द शाम के बाद काम समाप्त होने पर वो बाइक लेकर् घर की ओर निकला था, लेकिन गर्मी अधिक लगी और उस रजबहे में अन्य लोग को नहाते देखा तो नहाने के लिए नीचे उतर गया। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में नहाने गया श्रमिक डूबा, तलाश में लगे गोताखोर ...