चित्रकूट, नवम्बर 22 -- बांदा। संवाददाता राजापुर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में नहाते समय किशोर यमुना नदी में गहरे पानी में जाकर डूब गया। घाट पर खड़ा दोस्त बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। आसपास किसी के मौजूद न होने पर उसने परिजनों को अवगत कराया। देर शाम तक चली खोजबीन के बाद डूबे किशोर का सुराग नहीं लग पाया है। रुपौली निवासी 15 वर्षीय हनुमान पुत्र लालदास व 13 वर्षीय शोभित शुक्रवार को सुबह साइकिल से यमुना में स्नान करने गए थे। हनुमान कपड़े उतारकर यमुना में नहाने लगा। जबकि शोभित अपने कपड़े उतार रहा था। अचानक गहरे पानी में जाने से हनुमान डूबने लगा। शोभित ने देखा तो शोर मचाया। लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। तब तक हनुमान यमुना के तेज बहाव में बहने लगा। शोभित ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.