लखीमपुरखीरी, जून 3 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर से सटे ग्राम जहानपुर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया घर पर नहाते समय मोटर में बिजली का करंट उतर आने से एक 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।​ग्राम जहानपुर निवासी मूलचंद का 26 वर्षीय पुत्र तरुण घर पर नहाने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही वह पानी के लिए मोटर चलाने गया तभी अचानक मोटर में उतरे तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बदहवास परिजन आनन फानन में युवक को लेकर सीएससी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...