लखीमपुरखीरी, जून 6 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने युवक पर नहाते समय छिपकर देखने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने पर पति ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसके घर के पास एक सरकारी स्कूल है। वह अपने घर के नल पर नहा रही थी। तभी गांव का शादाब छिपकर देख रहा था। इस बात का पता चलने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि शादाब ने पति के साथ भी झगड़ा और मारपीट की। यह भी पढ़ें- यू-ट्यूब पर वीडियो डालकर छवि धूमिल करने पर मुकदमा शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...