नहाते समय बांध में किशोर की डूबने से मौत
चित्रकूट, मई 30 -- चित्रकूट। बांदा जिले की सीमा से सटे एमपी के बरौंधा थाना क्षेत्र के खोही निवासी मतोला कोटार्य का 15 वर्षीय बेटा नत्थू शनिवार की शाम बांध में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। परिजनों के मुताबिक कुछ दोस्तों के साथ यूपी की सीमा स्थित एमपी क्षेत्र में नत्थू कोल्हु बाबा आश्रम के पास बांध में नहाने गया था। वह नहाते समय गहराई में जाने से डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया। आनन-फानन किसी तरह उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन देर शाम आनन-फानन जिला अस्पताल चित्रकूट लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- केन नदी में खनन के गड्डे में डूबा किशोर, मौत मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.