नहाते समय पोखरे में डूबने से युवक की मौत
बलिया, जून 21 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के नागपुर गांव के श्रीनाथ बाबा मठ स्थित पोखरा में रविवार को दोपहर में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। खबर मिलते ही घर-परिवार में मातम पसर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव के 35 वर्षीय राहुल सिंह घर से दोपहर में करीब एक बजे पोखरा में स्नान करने के लिए गए थे। इस दौरान उनका पैर अचानक फिसलने के कारण वह गहरे पानी चले गए। घटना के समय पोखरे के पास मौजूद कुछ लड़कों ने राहुल को पोखरा में डूबते हुए देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परिजनों समेत गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद राहुल को पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में तुरंत परिजन उन्हें स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.