महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मंगलवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी गांव निवासी सुनील उपाध्याय (22) पुत्र स्व. महावीर उपाध्याय गांव के बगल में स्थित राप्ती नदी में डूबकर लापता हो गया। वह कुछ युवकों के साथ नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से सुनील गहरे पानी में जाकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से युवक की खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान में लग गई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी धानी आलोक राय का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा एक युवक के राप्ती नदी में डूबे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक युवक का...