जौनपुर, मार्च 8 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी एक युवक की बसुही नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अटरिया गांव निवासी 42 वर्षीय पुष्कर सिंह उर्फ कल्लू पुत्र स्व. अमलधारी सिंह शनिवार की दोपहर गांव के पीछे बहने वाली बसुही नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुके थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.