नहाते समय तालाब में डूबने से बालक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। गांव के बच्चों के साथ मंगलवार सुबह मछली पालन के तालाब में नहाने गया 10 साल का बालक पानी में डूब गया। साथी बच्चों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना गांव निवासी राजेश कुमार पटेल मुंबई में ट्रेलर चलाता है। उसके दो बेटे और एक बेटी में सबसे छोटा 10 साल का अलेक्स पटेल कक्षा पांच में पढ़ता था। मंगलवार को महावीर जयंती पर स्कूल में अवकाश होने के कारण सुबह करीब 10 बजे कुछ बच्चों के साथ 200 मीटर दूर स्थित मछली पालन को बने ग्रामसभा के तालाब में नहाने चला गया। साथ गए अन्य बच्चे करीब स्थित छोटे तालाब में मछली पकड़ने चले गए। अलेक्स नहाने के दौरान गहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.