चित्रकूट, अप्रैल 6 -- चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के सिकरौं गांव में रविवार की शाम तालाब में नहाते समय मासूम की डूबने से मौत हो गई। देर शाम को मासूम के घर न पहुंचने पर परिजनों ने अन्य बच्चों से जानकारी लेकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आधी रात के बाद तालाब से मासूम का शव बाहर निकाला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिकरौं निवासी राजेन्द्र प्रसाद का पांच वर्षीय बेटा अर्पित उर्फ कल्लू व तीन अन्य बच्चे रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बकरियां चराते हुए तालाब के पास पहुंच गए। सभी बच्चे तालाब में नहाने लगे। नहाते समय अर्पित गहरे पानी में डूब गया। लेकिन अन्य बच्चों को इसी जानकारी भी नहीं हो पाई। नहाने के बाद तीनो अन्य बच्चे अपने घर पहुंचे और सो गए। देर शाम तक जब अर्पित घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.