नहाते समय गंगा की लहरों में बहे पांच बच्चे, दो लापता
कौशाम्बी, मई 14 -- कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के समीप गुरुवार सुबह नहाने गए पांच बच्चे गंगा की लहरों में बह गए। इनमें से तीन को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लापता हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस उनकी तलाश करा रही है। एसडीआरएफ को भी इत्तला कर दी गई है। महमदपुर निवासी रजनीश निषाद पुत्र संतोष निषाद के यहां गुरुवार को बधाई का कार्यक्रम था। परिवार और पड़ोस की महिलाएं गांव के बाहर गंगा किनारे बधाई पूजने गई थीं। इनमें कई बच्चे भी शामिल थे। 13 वर्षीय अर्जुन निषाद पुत्र नंदलाल निषाद, 11 वर्षीय आर्यन पुत्र सोहनलाल, 14 वर्षीय साजन सरोज पुत्र बिहारी लाल, 13 वर्षीय आंचल निषाद पुत्री नंदलाल निषाद व कमोबेश इसी उम्र का नकुल सरोज पुत्र गणेश बधाई के दौरान ही गंगा में नहाने लगे। यह भी पढ़ें- गंगा की लहरों में समाए पांच बच्चे, दो लापता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.