मुजफ्फर नगर, मई 10 -- खतौली। दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने गया बच्चा डूब गया। करीब पांच घंटे बाद परिजनों को बच्चे के डूबने के बारे में जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। शनिवार को पीएसी गोताखोरों ने दिनभर गंगनहर में किशोर की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शेखपुरा निवासी रिजवान का बेटा सुभान(13वर्ष) शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। करीब आठ बजे परिजनों द्वारा दोस्तों से पूछताछ की गई तो पता चला कि सुभान उनके साथ गंगनहर में नहाने गया था और पानी में डूब गया।सूचना पर परिजन गंगनहर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मिला शव शनिवार को पीएसी गोताखोरों ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया। घटना के बाद से परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.