नहाते वक्त सिपाही यमुना नदी में डूबा, तलाश जारी
बांदा, जून 28 -- बांदा। थाना चिल्ला क्षेत्र में रविवार सुबह एक सिपाही यमुना नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलने पर गोताखोरों के माध्यम से तलाश जारी है। जनपद कानपुर नगर के थाना महाराजपुर के ग्राम रामपुर निवासी 26 वर्षीय अनुराग सिंह भदौरिया पुत्र महेंद्र सिंह भदौरिया रविवार सुबह करीब 9:30 बजे यमुना नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना चिल्ला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से आरक्षी की तलाश शुरू कराई। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि बिना सूचना के सिपाही नहाने आए थे। नहाते वक्त वह डूब गए। गोताखोरों के माध्यम से तलाश की जा रही है। वह 2019 बैच के सिपाही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.