लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ,संवाददाता। हजरतगंज इलाके में एक युवती का पड़ोसी युवक ने नहाने के दौरान वीडियो बना लिया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी।युवती ने बताया कि बीती 27 अप्रैल उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके करण उसने दवा खा ली। गर्मी अधिक होने से पीड़िता मोहल्ले में सड़क किनारे लगे सरकारी पानी की टंकी के पास नहाने लगी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक आ गया और युवती की नहाने के दौरान वीडियो बनाने लगा। पीड़िता ने विरोध किया। आरोप है कि आरोपी मारपीट करते हुए गालीगलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़छाड़ का प्रयास विरोध पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, केस शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। भीड़ को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने घटना की जानकारी ...