नहाते वक्त ड्रोन से वीडियो बना वायरल की धमकी दे किया रेप
बगहा, सितम्बर 10 -- नरकटियागंज। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना घटी है। घटना 9 सितम्बर की है। परिजनों ने आरोपित युवक को पकड़कर शिकारपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। धराया युवक राजपूर मदन गांव निवासी शकील अंसारी है।मामले में किशोरी की मां ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है। आरोप है कि आरोपित युवक ने तीन दिन पहले उसकी पुत्री का नहाते समय ड्रोन से वीडियो बना लिया। घटना के दिन आरोपित उसकी पुत्री को वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी देने लगा। किशोरी ने जब वीडियो डिलीट करने को कहा तो युवक ने उसकी पुत्री को पकड़कर गांव के ही किसी झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खोजबीन के दौरान आरोपित युवक को परिजनों ने पकड़ लिया।बाद में गांव में पंचायती भी की गई। लेकिन आरोपित के परिजनों ने पंचायती मानने से इंकार कर दिया। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.