कौशाम्बी, जून 7 -- संदीपन घाट क्षेत्र के उजिहिनी गंगा घाट पर रविवार की सुबह नहाते वक्त एक किशोर गहरे पानी में समा गया। वह अपने परिवार के ही हमउम्र लड़कों के साथ बकरी चराने के लिए घाट की तरफ गया था। स्थानीय गोताखोरों को सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ बुलाई है। फिलहाल, बालक का सुराग नहीं लग सका है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संदीपन घाट के गौसपुर गांव का 16 वर्षीय नीलेश कुमार पुत्र ज्ञानचंद रविवार की सुबह परिवार के ही तीन लड़कों के साथ बकरी चराने उजिहिनी गंगा घाट की तरफ गया था। इस दौरान सभी बालक गंगा में स्नान करने लगे। तभी अचानक पैर फिसलने की वजह से नीलेश गहरे पानी में समा गया। यह देख साथ रहे बालक चीख पड़े। उन्होंने गांव पहुंचकर तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवारीजन व ग्रामी...