कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाए-खाए के साथ शुरू होगा। इस चार दिवसीय पावन अनुष्ठान को लेकर जिलेभर में भक्तिमय माहौल बन गया है। व्रतियों ने शनिवार को गंगा स्नान कर अपने आप को शुद्ध किया और पूरे विधि-विधान के साथ पर्व की शुरुआत की तैयारी में जुट गए।छठ पर्व के पहले दिन रविवार को नहाए-खाए के साथ व्रती शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सोमवार को खरना का महा अनुष्ठान संपन्न होगा, जिसमें व्रती दिनभर निर्जला उपवास के बाद शाम को गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह प्रसाद आसपास के लोगों में भी वितरित किया जाएगा, जो सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण होता है।मंगलवार को व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस दौरान घाटों पर दीपों ...