औरंगाबाद, मार्च 22 -- चैती छठ मेला की शुरुआत रविवार को नहाए खाए के साथ की गई। सोमवार को खरना होगा और उसके अगले दिन मंगलवार को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इससे पहले रविवार को श्रद्धालुओं ने देव के सूर्य कुंड में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना की। देव के अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों में चैती छठ पूजा की तैयारी की जा रही है। देव में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। सुबह में यहां छठव्रतियों ने सूर्य कुंड में स्नान किया। इसके अलावा भी आम लोगों ने सूर्यकुंड में स्नान कर दंडवत दिया। दंडवत देते हुए वे सूर्य मंदिर पहुंचे। यहां चैती और कार्तिक छठ पूजा के दौरान सूर्यकुंड में स्नान कर दंडवत देने की परंपरा रही है। हजारों लोगों ने सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रसाद बना कर उसे ग्रहण किया। प्रसाद के रूप में अरवा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.