बगहा, मार्च 21 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। नहाए खाए के साथ रविवार से चार दिनों तक चलने वाले चैती छठ पर्व की शुरुआत की गई। महिलाओं ने पवित्र स्नान कर घर में अरवा चावल और लौकी की सब्जी खाकर छठी माता से आशीर्वाद मांगा। बाजार में लौकी की कीमत में काफी ऊंचा देखा गया। 50 से 60 रुपए में एक लौकी दुकानदारों ने बेची। शनिवार को सुबह बारिश होने के कारण बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रही। इससे व्रतियों के परिजनों को आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी करने में काफी परेशानी हुई। बता दें कि नगर के छठ घाटों पर नगर निगम के द्वारा साफ सफाई कराई गई है लेकिन चैती छठ अधिकांश लोग अपने घर की छत पर ही करना पसंद करते हैं। इस दौरान महिलाओं में छठ माता के गीत गाकर सूर्य देवता को समर्पित इस पर्व की शुरुआत की। इस दौरान व्रतियों ने कठोर नियमों का पालन करते हुए परिवार की खुशहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.