औरंगाबाद, मार्च 18 -- दाउदनगर के पटना मेन कैनाल से 55 वर्षीय संजय सोनी का शव बरामद होने के बाद मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं। शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के पास मौजूद अंगूठी और कुछ रुपए गायब थे, जबकि उनका पैंट सही सलामत पाया गया। परिजनों का कहना है कि जब संजय सोनी शौच के लिए गए थे, तो उनके हाथ कि अंगूठी आखिर कहां चली गईं, यह संदेह का विषय है। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और घटना को लेकर शंका भी जताई जा रही है। लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.