फतेहपुर, फरवरी 9 -- बिंदकी। सिंचाई विभाग के एक मेठ ने नहर से मिट्टी उठाने की परमीशन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिया। परमीशन नहीं मिलने पर भुक्तभोगी दी गई रकम वापस करने की मांग की लेकिन मेठ उसे भी वापस नहीं कर रहा है। भुक्तभोगी ने विभाग के सहायक अभियंता से मामले की शिकायत की है। बिंदकी तहसील के कोरसम गांव निवासी राजेश सोनकर ने आरोप है कि नहर की मिट्टी उठाने की परमिशन दिलाने के नाम पर तैनात एक मेठ ने उससे 40 हजार रुपये देने की बात कही। मेठ का दावा था कि इसके बाद कोई कानूनी अड़चन नहीं आएगी। पीड़ित काफी समय तक इंतजार करता रहा पर ना तो परमिशन का कागज मिला और न ही दिए गए पैसे वापस मिले कई बार पैसे मांगने गया तो उसे समझा कर वापस कर दिया गया। आरोप है कि अब किसी और से साठगांठ कर अधिक पैसों में मिट्टी बेच दिया। उसने मामले की शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.