बुलंदशहर, फरवरी 26 -- नगर क्षेत्र स्थित वलीपुरा नहर में रविवार को डूबे युवक का शव गुरुवार बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव मिलने के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है कि रविवार को धमेड़ा कीरत निवासी धर्मेंद्र अपने कुछ दोस्तों के साथ वलीपुरा गंग नहर पर गया था। आरोप है कि वहां सभी ने मिलकर शराब पार्टी की, जिसके बाद धर्मेंद्र संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में लापता हो गया। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम पिछले चार दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को धर्मेंद्र का शव खुर्जा के मुंडाखेड़ा इलाके में नहर से बरामद कर लिया है। शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का तर्क है कि धर्मेंद्र के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.