मिर्जापुर, दिसम्बर 7 -- राजगढ़। क्षेत्र के भीटी माइनर की साफ-सफाई व माइनर को अतिक्रमण मुक्त कराने रविवार को पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को अतिक्रमण करने वाले ददरा गांव के लोग लाठी डंडा लेकर घेर लिए। मामला गंभीर होने पर अवर अभियंता को मजिस्ट्रेट को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि माइनर से निकले वाला कूड़ा कचरा और सड़े हुए कीचड़ से बदबू उठ रही है, जिसे दूर करने के लिए हटाने को कहने पर कार्यदाई संस्था के लोग विवाद करने पर आमादा हो गए। मजिस्ट्रेट ने नहर प्रखंड कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए मलबा अन्यत्र फेंकवाने का निर्देश दिए। ग्रामीणों को नहर से तत्काल अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। क्षेत्र में सिंचाई के लिए सोनभद्र के घाघर नहर से निकली भीटी माइनर पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.