नहर शाखाओं में पानी नहीं आने से सूख रही धान की नर्सरी
मऊ, जून 7 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित शारदा सहायक खंड-32 आजमगढ़ की नहर शाखाओं में इस समय पानी की जगह धूल उड़ रही है। जिसके चलते नहर के पानी पर आश्रित किसानों के धान की नर्सरी का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही गन्ना, मूंग, पशुओं के हरे चारे आदि की फसलें झुलस रही हैं। नहर में पानी न होने की वजह से जिन किसानों के पास ट्यूबवेल का साधन है वो महंगे दामों पर डीजल की खरीदारी कर जैसे-तैसे धान की नर्सरी डालने की जुगत में लगे हैं। लेकिन, ऐसे किसान जो खेती के लिए नहरों पर आश्रित रहते हैं, उन्हें धान की नर्सरी डालने और नर्सरी को बचाने के लिए नहर में पानी आने का इंतजार है। समुचित जानकारी नहर विभाग को होने के बावजूद भी मौन साधे हुए है। जिसके चलते किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय किसानों ने मंडलायुक्त का ध्यान आक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.