मऊ, जुलाई 5 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित शारदा सहायक खंड-32 आजमगढ़ की नहर शाखाओं में इस समय पानी की जगह धूल उड़ रही है। जिसके चलते नहर के पानी पर आश्रित किसानों के धान की रोपाई का कार्य काफी प्रभावित हो रही है। नहर में पानी नहीं होने की वजह से जिन किसानों के पास ट्यूबवेल का साधन है वो महंगे दामों पर डीजल की खरीदारी कर जैसे-तैसे धान की रोपाई कर रहे हैं। लेकिन, ऐसे किसान जो खेती के लिए नहरों पर आश्रित रहते हैं, वह बारिश के इंतजार में हैं। किसानों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकष्ट कराते हुए नहरों में पानी छोडे़ जाने की मांग किया है। क्षेत्र में किसानों ने महंगे दामों पर पानी खरीदकर धान की नर्सरी तो तैयार कर ली है, जो अब खेतों से उखड़ने लगी है, लेकिन धान की रोपाई के लिए बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है। अगर इंद्र देवता मेहरबान...